logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मर्यादा का अंत: सौतेले बेटे ने माँ से किया बलात्कार; पीड़िता ने लगाई गुहार तो पति बोला- "क्या फर्क पड़ता है?"


नागपुर: नागपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला शहर के मानकापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही सौतेले बेटे  पर जान से मारने की धमकी देकर बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता इस समय चार माह की गर्भवती है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 55 वर्षीय श्रीवास्तव  नामक एक व्यक्ति से हुई, जो एक निजी बैंक में मैनेजर है। आरोप है कि श्रीवास्तव ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे नजदीकियाँ बढ़ाईं। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने मंदिर में जाकर शादी कर ली। श्रीवास्तव की पहली पत्नी से एक 21 वर्षीय बेटा है, जो फिलहाल एक नामांकित कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है।

शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े शुरू हो गए, जिसकी शिकायत पुलिस में भी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 को जब वह घर में अकेली थी, तो उसका सौतेला बेटा उसके कमरे में घुस आया। और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए।

जब पीड़िता ने यह आपबीती अपने पति  को बताई, तो हैरान करने वाली बात सामने आई। पति ने उसे चुप रहने की नसीहत देते हुए कहा कि इस मामले से परिवार में बदनामी होगी और उसके बेटे का भविष्य खराब हो जाएगा। पति की बातों से तंग आकर और अपने साथ हुए जुल्म के खिलाफ महिला ने हिम्मत जुटाई और मानकापुर थाने पहुँची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के  मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।